सीएम धामी ने टनकपुर शारदा घाट में नदी से हो रहे कटाव एवं उसके बचाव हेतु हो रहे कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यो में तेज़ी लाने के दिए निर्देश । UK24X7LIVENEWS

0
FB_IMG_1648888927771.jpg

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर मुख्य बाजार समीप स्थित शारदा घाट में नदी से हो रहे कटाव एवं उसके बचाव हेतु हो रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कार्यों की जानकारी ली एवं निर्माण कार्यो में तेज़ी लाने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों की समस्या सुन मौके पर मुख्य सचिव से फोन में वार्ता कर शारदा नदी के बहाव को दूसरी दिशा में मोड़ने पर होने वाले चैनेलाइजेशन एवं तटबंद दीवारों के निर्माण जैसे कार्यों को शासन स्तर से जल्द मंजूरी दिलाए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान विधायक चंपावत कैलाश गहतोड़ी, जिलाधिकारी विनीत तोमर, एसपी देवेन्द्र पींचा, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीप पाठक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed