देर रात मोथरोवाला क्षेत्र में नाले में बहे में व्यक्ति का शव बरामद। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून में बुधवार देर शाम को लगातार हुई मूसलाधार बारिश से नदी नाले ऊफान पर हैं। विगत दिवस सिटी कंट्रोल रूम देहरादून ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया कि मोथरोवाल नौका हिल के पास एक व्यक्ति नाले में बह गया है। तत्काल एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन रात्रि अधिक होने के कारण व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। आज सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और जिजोन गांव के पास सुसवा नदी के किनारे उक्त व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जिसे जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
