पहाड़ी क्षेत्र के विधायक खुद पहाड़ में नहीं रहना चाहते बसपा विधायक। Uttarakhand 24×7 Live news
बहुजन समाज पार्टी के विधायक मोहम्मद शहजाद ने पहाड़ी क्षेत्रों के मूलभूत विकास के मामले में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को कटघरे में खड़ा किया है। बसपा विधायक ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र के विधायक खुद पहाड़ में नहीं रहना चाहते हैं, ऐसे में उन क्षेत्रों का विकास कैसे होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के विधायक निर्वाचित होने के बाद देहरादून और अन्य मैदानी क्षेत्रों में ही पूरा समय बिताते हैं और अपने क्षेत्र में वह नहीं रहना चाहते। इसके साथ ही साथ मोहम्मद शहजाद ने गैरसैंण के भराड़ीसैंण में बने विधानसभा भवन को लेकर भी सवाल उठाए हैं और कहा कि जिस जगह पर विधानसभा भवन बनाया गया है वह जगह ठीक नहीं है और करोड़ों रुपए बर्बाद कर दिए गए हैं। केवल जनभावनाओं की बात कहकर राजनीति की जा रही है। आपको बता दें कि भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र न कराए जाने को लेकर तमाम विधायकों ने सरकार को पत्र लिखा और उसके बाद देहरादून विधानसभा में बजट सत्र आयोजित किया जा रहा है। बसपा विधायक ने कहा कि भराड़ीसैंण में जिस जगह पर विधानसभा भवन बनाया गया है वहां पर मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है और केवल सरकारी धन का दुरुपयोग कर वहां पर विधानसभा भवन बनाया गया है।
