उत्तराखंड की तरह हिमाचल की जनता भी तोड़ेगी परिपाटी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Uttarakhand24×7livenews

0
28_12_2021_14_17_31_6846432.jpg

सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने की बात कही है। सीएम धामी कल हिमाचल प्रदेश में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे हैं। सीएम धामी ने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड की जनता ने एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस की सरकार बनने की परिपाटी को तोड़ा है। उसी तरह से हिमाचल की जनता भी बीजेपी को रिपीट करने जा रही है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में भी अभी तक एक बार बीजेपी की सरकार और अगली कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती रही है। सीएम धामी ने कहा कि जनता विकास को चुन रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास को देखते हुए जनता ने जिस तरह से उत्तराखंड में बीजेपी की एक बार फिर से सरकार बनाई है। उसी तरह से हिमाचल प्रदेश में भी एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed