मुख्यमंत्री ने श्रीकोट पहुँचकर अंकिता भंडारी के परिजनों से घर पर जाकर की मुलाकात। Uttrakhand 24×7 livenews
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिवंगत अंकिता भंडारी के गांव डोब श्रीकोट उनके माता-पिता से मिलने पहुंचे, साथ में स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद। मुख्यमंत्री ने दिवंगत अंकिता भंडारी के माता-पिता को सांत्वना देते हुए सरकार द्वारा हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई करते हुए अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी
