सीएम धामी ने पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। कम धामी ने अधिकारियों से फीडबैक लेकर उन्हें कई दिशा निर्देश भी दिए।आपको बता दें कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। बढ़ते आपराधिक घटनाओं से प्रदेशवासियों के मन में भय का माहौल बन रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप भी लग रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के पुलिस हेडक्वार्टर में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान प्रदेश में घटित कई घटनाओं के सिलसिले में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों की क्लास भी लगाई। कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।
